पीसी चाको के इस्तीफे पर बोले आनंद शर्मा, कहा- जिन्हें छोड़ना है वे छोड़ देंगे

नई दिल्ली: जैसे-जैसे पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीख पास आ रही है वैसे-वैसे कांग्रेस की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ रही है। इन सब के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका वरिष्ठ नेता पीसी चाको के रूप में लगा है। पीसी चाको ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है, जिसपर अब कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अपना बयान दिया है।

Anand Sharma Congress

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आंनद शर्मा ने पीसी चाको के पार्टी छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन्हें छोड़ना है वे छोड़ देंगे। राजनीतिक दलों में ऐसा ही होता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी यह बताएगी कि वह इस चुनाव में एकजुट होकर कैसे लड़ सकती है। कांग्रेस का यही प्रयास होगा।

आपको बता दें कि केरल चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे है। पहले राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड से चार बड़े नेताओं ने इस्तीफा दिया। वहीं अब वरिष्ठ नेता पीसी चाको के रूप में पार्टी को एक और बड़ा सदमा लगा है। इस्तीफे का ऐलान करने से पहले चाको ने कहा था कि केरल में विधानसभा चुनाव है और पार्टी के उम्मीदवार तय करने में गुटबाजी हावी रही है। उन्होंने ये भी बताया कि हाईकमान से गुटबाजी को खत्म करने के लिए कहा था, लेकिन वो दोनों गुटों के तर्क से संतुष्ट है। केरल में 6 अप्रैल को वोट डलेंगे, जिसकी गणना 2 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+