कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने बीजेपी पर कसा तंज, बोलीं- 'उनके तो अपने ही साथ छोड़ रहे हैं'

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। रुझानों के बाद कांग्रेस के दिल्ली कार्यालय में भी जश्न का महौल है। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में अंबिका सोनी, मोती लाल वोहरा और गुलाम नबी आजाद बैठक कर रहे हैं। इस दौरान अंबिका सोनी ने बीजेपी पर निशाना भी साधा है।

हम एग्जिट पोल पर निर्भर नहीं रहते: अंबिका

हम एग्जिट पोल पर निर्भर नहीं रहते: अंबिका

झारखंड के रुझानों के बाद मीडिया से बात करते हुए अंबिका सोनी ने कहा कि हालांकि हम एग्जिट पोल पर निर्भर नहीं रहते हैं, लेकिन पहले भी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में हमने यही देखा था कि जिस तरह से वोटर्स में अपना मतदान दिया। भारतीय जानता पार्टी के सहयोगी दल ही उन राज्यों में उन्हें छोड़ गए। बीजेपी बताए कि क्यों छोड़ गए, ये उनको सोचने की बात है। अंबिका सोनी ने आगे कहा कि हमें लगता है और यकीन है की कांग्रेस वापस आ रही है।

सीएए और एनआरसी पर कही ये बात

सीएए और एनआरसी पर कही ये बात

नागरिकता संशोधन कानून और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है, कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिला है। कांग्रेस भी शुरू से इस बिल का विरोध करती आई है, सोमवार के अंबिका सोनी ने इस मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि सारे मुल्क ने सीएए और एनआरसी को नकारा है पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हिंसा हो मगर कई जगह हिंसा हो भी रही है और बहुत से नौजवानों ने अपनी जान भी गंवाई है।

हेमंत सोरेन होंगे CM उम्मीदवार: आरपीएन सिंह

हेमंत सोरेन होंगे CM उम्मीदवार: आरपीएन सिंह

सोमवार को आरपीएन सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि झारखंड में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा। अभी तक के जो रुझान है वह अच्छी खबर दे रहे हैं लेकिन जब तक फाइनल रिजल्ट नहीं आ जाता तब तक मैं इसपर कोई बयान नहीं देना चाहता। सीएम उम्मीदवार पर सवाल पूछने पर आरपीएन सिंह ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि अगर हम सरकार में आए तो हेमंत सोरेन सीएम पद के उम्मीदवार होंगे।

यह भी पढ़ें: देश के एक और राज्य से कम हुआ भगवा रंग, जानिए कितने राज्यों में बची भाजपा सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+