Gujarat Assembly Election 2017: अल्‍पेश का आरोप- ताईवान का मशरूम खाकर लाल हो रहे मोदी, रोज होता है 4 लाख खर्च

गांधीनगर। कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल अभी थमा नहीं है कि अब एक बार फिर पार्टी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोला है। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी एकता मंच के नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने आज कहा कि मोदी का रंग पहले उन्हीं की तरह गहरा हुआ करता था लेकिन अब उनके गाल लाल हो गए हैं।

इसलिए लाल हो रहे हैं मोदी के गाल!

इसलिए लाल हो रहे हैं मोदी के गाल!

अल्पेश ने कहा कि मोदी हर रोज 4 लाख रुपए का मशरूम खा रहे है, जिसके कारण उनके गाल लाल हो रहे हैं। अल्पेश के अनुसार उन्होंने इस खास मशरूम के बारे में पता लगवाया है।

 यह कोई साधारण मशरूम नहीं

यह कोई साधारण मशरूम नहीं

अल्पेश ने कहा कि यह कोई साधारण मशरूम नहीं है। ये मशरूम, ताइवान से मंगाया जाता है। एक मशरूम की कीमत 80 हजार रुपए है और मोदी हर रोज 4 लाख रुपए का मशरूम खा जाते हैं। एक महीने में पीएम मोदी केवल मशरूम खाने में ही 1 करोड़ बीस लाख रुपए खर्च कर देते है।

मणिशंकर अय्यर ने कहा था

मणिशंकर अय्यर ने कहा था

कांग्रेस नेता अय्यर ने कहा था 'अंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी, उसको साकार करने का एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान था, उनका नाम था जवाहर लाल नेहरू। अब उस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें कहें वो भी तब जब अंबेडकर जी के नाम पर एक इमारत का उद्घाटन हो तो मुझको लगता है कि यह आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है। इसमें कोई सभ्यता नहीं है और ऐसे पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है। '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+