ISIS लिंक मामला: अहमद पटेल ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी
अदमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में आईएसआईएस का लिंक जुड़ गया है। चुनाव से पहले दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर दो मुख्य पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस आरोप पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने सफाई दी है और गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है।

कथित तौर पर आईएसआईएस से जुड़े होने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने सफाई दी है और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष तौर पर एजेंसियों द्वारा जांच की जाए। अहमद पटेल ने लिखा है कि आतंक संबंधी आरोप पार्टी के मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राजनेताओं को नहीं बल्कि जांच एजेंसियों को लगाने चाहिए।
गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल पर आईअसआईएस से लिंक होने का आरोप लगाते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में गिरफ्तार किया गया आतंकी आईएसआईएस से जुड़ा है और वो उस अस्पताल में काम करता था, जहां पटेल पहले एक ट्रस्टी थे।












Click it and Unblock the Notifications