कांग्रेस नेता राम्या ने शेयर किया मोदी का पुराना वीडियो, बोलीं आंखों में आंसू आ गए
कांग्रेस नेता और कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुराना वीडियो पोस्ट करके उन पर निशाना साधा है। कांग्रेसी नेता द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि मोदी भाषण दे रहे हैं और उन पीछे खड़ा एक शख्स बेहोश हो जाता है, लेकिन मोदी अपना भाषण बंद नहीं करते। इसी को लेकर राम्या ने लिखा है कि 'मोदी कितने अच्छे हैं, यह वीडियो देखकर मेरी आखों में आसूं आ गए।'
यह साफ नहीं हैं कि यह वीडियो कब का है। इस वीडियो में मोदी को प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए सुना जा सकता है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि ये वीडियो मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले का है।

बता दें राम्या साल 2011 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थी। वो 2014 में कांग्रेस की सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। 2013 में उपचुनाव जीतने के बाद वह कर्नाटक में मांड्या सीट से पहली बार संसद पहुंची थी।
पहले भी चर्चा में रही हैं राम्या- बता दें राम्या पूर्व सांसद रही हैं और कुछ समय पहले कर्नाटक में अशांति फैलाने के आरोप में केस भी दर्ज हो चुका है। उन पर देशद्रोह का केस भी दर्ज हो चुका है। राम्या पाकिस्तान की तारीफ करने पर भी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने पाकिस्तान के लोगों को 'अच्छा और मेहमाननवाज' बताया था। राम्या ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर के उस बयान को गलत बताया था, जिसमें पार्रिकर ने कहा था 'पाकिस्तान जाना नर्क जाने जैसा अनुभव रहा'।
-
Dailyhunt की पैरेंट कंपनी VerSe Innovation ने मजबूत किया बोर्ड, P.R. Ramesh संभालेंगे ऑडिट कमेटी की कमान -
Social Media पर पोस्ट करने से पहले हो जाइए अलर्ट! अब सीधे आपके नाम आएगा सरकार का नोटिस! क्या है नया कानून? -
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई












Click it and Unblock the Notifications