आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साधा शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना, कहा- वो प्रचार SP का, कच्छा RSS का पहनते हैं
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लखनऊ से उम्मीदवार रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी के नेता शुत्रुध्न सिन्हा पर जमकर हमला बोला है, सोमवार को उन्होंने Tweet करके शॉटगन पर निशाना साधा, आचार्य प्रमोद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं, लेकिन वे समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रचार करते हैं और कच्छा आरएसएस का पहनते हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साधा शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना
दरअसल आचार्य प्रमोद का गुस्सा इसलिए शत्रुघ्न सिन्हा पर निकला है क्योंकि सोमवार को ही लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा ने सपा के दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, मालूम हो कि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर प्रमोद कृष्णम के खिलाफ लोकसभा चुनाव में उतरी थीं।

शिया संप्रदाय में काफी पसंद किए जाते हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम
गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल्कि धाम के महंत हैं और वे साधु बिरादरी में एक ऊंची पहुंच रखते हैं, हाल ही में पार्टी महासचव प्रियंका गांधी ने उन्हें पार्टी के कई कार्यक्रमों में प्रमुखता दी है। प्रमोद कृष्णम की खास बात ये है कि उन्हें शिया संप्रदाय भी काफी पसंद करता है।

वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम पर भी साधा था निशाना
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपनी ही पार्टी के किसी नेता के खिलाफ इस तरह की बात कही है, इससे पहले उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को भी निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई और ईडी को पूरा मौका देना चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए, जेल जाने के डर से इतने बड़े नेताओं को रोज-रोज अदालत के सामने गिड़गिड़ाना शोभा नहीं देता।












Click it and Unblock the Notifications