हार के बाद अपने पुराने धंधे पर लौटे कांग्रेसी दिग्गज

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सुप्रीम कोर्ट में लौट चुके हैं तो कपिल सिब्बल ने भी अपना बार लाइसेंस रिन्यू कराने में देरी नहीं की। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से बुरी तरह हारने के बाद खुर्शीद कोर्ट में बहस करने पहुंचे। वो यहां तहलका मामले में फंसे तरुण तेजपाल की जमानत पर बहस करने आए थे।
वहीं चांदनी चौक सीट से चुनाव हारने के बाद कपिल सिब्बल कोलकाता में अपना पहला केस लड़ रहे थे। वह लोढा परिवार के खिलाफ मामले में बिड़ला परिवार की ओर से पेश हुए। वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम चुनाव नहीं लड़े थे। चिदंबरम ने भी पार्टी के सहयोगियों से कहा है कि वह फिर से वकालत शुरू करेंगे। पूर्व पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने लोकसबा चुनाव में जीत हासिल की, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त होने की वजह से वकालत शुरू करने की प्रक्रिया में हैं।












Click it and Unblock the Notifications