झारखंड चुनाव: कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन पर लगी मुहर, सीट शेयरिंग का ऐलान कल
रांची। अगले महीन झारखंड में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में पॉलटिक्स में नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच गुरुवार देर रात कांग्रेस, राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। चुनाव का ऐलान होते ही कांग्रेस और जेएमएम के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गई थी। कई दौर की बातचीत के बाद गुरुवार को इस पर मुहर भी लग गई।

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल में आज गठबंधन हो गया है। तीनों पार्टियों के बीच मिल कर चुनाव लड़ने पर सहमति बन गयी है, हालांकि इस गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कल यानी शुक्रवार को होगी। इस गठबंधन में विपक्ष की एक महत्वपूर्ण पार्टी झारखंड विकास मोर्चा को साझेदार नहीं बनाया गया है। सीट शेयरिंग का ऐलान शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह विशेष तौर पर रांची पहुंच रहे हैं और वे हेमंत सोरेन व तेजस्वी यादव के साथ सीट बंटवारे की घोषणा संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झामुमो के दावे को स्वीकार करते हुए कांग्रेस ने 42 सीटें उनके हिस्से में रहने देने का मन बना लिया है। इसके साथ ही यह भी इशारा कर दिया है कि कांग्रेस भी 30 सीटों पर लड़ेगी हालांकि अपने सहयोगी पार्टियों को इसी में हिस्सेदारी भी दे सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजद को अधिकतम सात सीटें मिल सकती हैं। दो सीटें मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) के लिए भी छोडऩे पर सहमति बनी है। माकपा और भाकपा भी गठबंधन से बाहर ही रहेंगी। शुक्रवार को इस मसले पर औपचारिक घोषणा होगी। झारखंड में पांच चरणों में 20 दिसंबर तक वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने नक्सल समस्या के चलते पांच चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की थी। पहले चरण में छह जिलों की 13 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। झारखंड विधानसभा की 13 सीटों के लिए अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई था।












Click it and Unblock the Notifications