कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन 2019 में भी दिखेगा एक साथ, मिलकर चुनाव लड़ने पर बनी सहमति
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन कितने वक्त तक चलेगा, यह कह पाना मुश्किल है, लेकिन कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल शुक्रवार को सुनिश्चित कर दिया है दोनों ही पार्टियां एक साथ अगले साल आम चुनाव में एक साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। केसी वेणुगोपाल ने मंत्रालय के बंटवारे को लेकर हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच आपसी सहमति बन गई है। बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस को गृह, कृषि, सिंचाई समेत 22 मंत्रालय मिलेंगे। जेडीएस को पीडब्ल्यूडी समेत 12 मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिलेगी।

कर्नाटक में गठबंधन की सरकार के बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर तय हुआ कि गृह, सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि और महिला बाल विकास कल्याण, बेंगलुरु सिटी डेवलेपमेंट, सुगर इंडस्ट्री, राजस्व, शहरी और ग्रामीण विकास, हाउसिंग, मेडिकल एजुकेशन, लेवर समेत 22 मंत्रालयों का जिम्मा कांग्रेस संभालेगी।
वहीं, वित्त, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, सूचना- खुफिया, वित्त- उत्पाद, विद्युत, सहकारिता, पर्यटक, परिवहन, लघु उद्योग समेत 11 मंत्रालय जेडीएस के पास होंगे।
जेडीएस नेता दानिश अली ने बताया कि दिल्ली में दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच पांच चरणों में बैठक हुई। इसके बाद ही वित्त मंत्रालय जेडीएस के पास रहने को लेकर सलाह बनी।












Click it and Unblock the Notifications