कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम का सदस्य छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार
कांग्रेस सोशल मीडिया टीम का सदस्य छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार
नई दिल्ली। कांग्रेस की आईटी सेल के एक सदस्य को दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। 39 साल के चिराग पाठक पर उसकी एक पूर्व सहयोगी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पाठक के खिलाफ तीन जुलाई को नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में एफआईआर हुई थी। सोमवार रात को पुलिस ने पाठक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पाठक को पुलिस स्टेशन से ही जमानत मिल गई और एक घंटे में ही उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने 164 में लड़की के बयान दर्ज होने के बाद पाठक की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल कर शिकायत की थी। उसने बताया था कि जिस समय उसके साथ छेड़छाड़ हुई वो पटनायक के साथ काम कर रही थी।
कांग्रेस की डिजिटल मीडिया टीम की हेड स्पनंदना ने कहा है कि पहली बार है जब पाठक के खिलाफ किसी ने इस तरह की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि पाठक के खिलाफ शिकायत किए जाने की वजह समझ से परे हैं क्योंकि शिकायत करने वाली महिला ने रिजाइन करते हुए पर्सनल और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का जिक्र किया था। उन्होंने पाठक के साथ खड़े होने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications