राज्यसभा में सोमवार पेश होगा तीन तलाक बिल, कांग्रेस-भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

राज्यसभा में कल पेश होगा तीन तलाक,कांग्रेस-भाजपा ने जारी किया व्हिप

नई दिल्ली। कल राज्यसभा में तीन तलाक बिल पेश होना है। तीन तलाक बिल को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया। कांग्रेस और भाजपा ने 31 दिसंबर को अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस ने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। वहीं भाजपा ने कल राज्यसभा में अपने सभी सांसदों की मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

 Congress issues a three-line whip to its Rajya Sabha & Lok Sabha MPs to be present in the Parliament on 31st December.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन तलाक मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अपने सांसदों को ये व्हिप जारी किया है। कांग्रेस नहीं चाहती कि ये लोग इस मामले में पार्टी के खिलाफ जाएं। गौरतलब है कि गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक को लेकर मैराथन बहस हुई थी। लंबी बहस के बाद तीन तलाक पर बिल पास हो गया, लेकिन इस मौके पर भी संसद में आधे से ज्यादा सांसद गैरहाजिर थे। व्हिप जारी होने के बावजूद भाजपा के 30 सांसद अनुपस्थित थे।

अब सोमवार को राज्यसभा में तीन तलाक बिल पेश किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि लोकसभा के बाद ये बिल राज्यसभा में भी पारित हो जाएगा। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वो तीन तलाक बिल को राज्यसभा में पास नहीं होने देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+