पार्टी का निर्णय ना मानने वालीं रायबरेली विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस ने दिया कारण बताओ नोटिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायबरेली से विधायक अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित विधान सभा के विशेष सत्र में शामिल होने के कारण जारी किया गया है। कांग्रेस के अजय लल्लू ने शुकवार को सत्र में अदिति की उपस्थिति को अनुशासनहीनता बताते हुए उनसे जवाब मांगा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मना करने के बाद भी विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले में विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

Congress issues show cause notice to party MLA Aditi Singh for attending special session of UP Assembly

Recommended Video

    Congress का हाथ छोड़ सकती है Aditi Singh, Yogi government ने दिया Reward | वनइंडिया हिंदी

    पार्टी ने कारण बताओ नोटिस में लिखा कि, विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करने का निर्णय पार्टी ने लिया था। इसके लिए व्हिप जारी किया था कि कोई भी सदस्य उपस्थित ना हो। यही नहीं इस संदर्भ में आपको व्यक्तिगत रूप से भी अवगत कराया गया था। लेकिन आपने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया। पार्टी व्हिप तोड़ी और सदन की कार्यवाही में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो कि घोर अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधि है।

    अजय कुमार ने लिखा कि, इस अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि के संदर्भ में दो दिनों के अंदर आप अपना स्पष्टीकरण उत्तर प्रदेश विधानमंडल कांग्रेस दल कार्यालय में प्रस्तुत करें नहीं तो आपके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी दरअसल कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर दो अक्टूबर से अनवरत उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के बहिष्कार का व्हिप जारी किया था। अदिति सिंह इसके बाद भी विधानसभा सत्र में शामिल हुई थीं।

    Congress issues show cause notice to party MLA Aditi Singh for attending special session of UP Assembly

    उन्होंने कहा था कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर महात्मा गांधी पर बोलने आई हैं। यह भी कहा कि वह शिक्षित और पढ़ी-लिखी विधायक हैं। इसलिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने का समर्थन किया। वहीं रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के घर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। वे अदिति सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+