तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस BRS के दिग्‍गजों के खिलाफ इन शीर्ष नेताओं को उतारने की कर रही तैयारी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है। इस बार के चुनाव में मुकाबला करने के लिए बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा चुनावी रण में कूद चुकी हैं। सत्‍तारुढ़ केसीआर की बीआरएस से सत्‍ता हासिल करने के लिए कांग्रेस हर कदम बहुत सोच-समझ कर बढ़ा रही है। कांग्रेस जल्‍द ही उम्‍मीदवारों की दूसरी और आखिरी लिस्‍ट जारी करने वाली है।

telangana congress

ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस नेतृत्‍व बीआरएस के दिग्गज नेताओं से मुकाबला करने के लिए अपनी पार्टी शीर्ष नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस आलाकमान कामारेड्डी या गजवेल निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ पार्टी के शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारना का मन बना रही ह1

हालांकि टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी को बीआरएस प्रमुख मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ कांग्रेस खड़ा करती है तो उन्‍हें कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा। याद रहे पिछले विधानसभा चुनाव में कोडंगल में बीआरएस उम्‍मीदवार से रेवंत रेड्डी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे ही मधिरा में पिछले चुनाव में बीआरएस उम्‍मीदवार के खिलाफ जीत के कम अंतर के कारण विक्रमार्क को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

रेवंत रेड्डी ने कहा है कि अगर पार्टी आलाकमान उन्‍हें निर्देश देते हैं तो वो केसीआर से मुलाबला करने के लिए तैयार हैं। रेवंत ने कथित तौर पर कहा कि पार्टी उनके या सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क द्वारा बीआरएस सुप्रीमो को चुनौती देने के विचार के लिए भी तैयार है।

हालांकि कांग्रेस के अंदरखाने में तेलंगाना के प्रमख निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस के अनरू विरिष्‍ठ नेताओं को उतारने की चर्चा हो रही है।

जैसे बीआरएस के कार्यकारी अध्‍यक्ष और दिग्गज नेता हरीश राव के खिलाफ कांग्रेस एन उत्तम कुमार रेड्डी को चुनाव मैदान में उतार सकती है। वहीं तेलंगाना के वर्तमान वित्‍त मंत्री टी हरीश राव के खिलाफ कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी को चुनाव लड़वा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+