पार्टी में लाने के लिए कांग्रेस का सिद्धू को ''डबल ऑफर''

नयी दिल्‍ली। नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पंजाब की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। वहीं भाजपा से रिश्‍ते खत्‍म करने के बाद सिद्धू अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि उन्हें किस पार्टी में जाना है। ऐसे में पंजाब कांग्रेस ने सिद्धू को पार्टी में लाने के लिए अपने सारे घोड़े खोल दिए हैं। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कांग्रेस सिद्धू को डिप्‍टी सीएम बनाने का ऑफर दे सकती है।

 Navjot Sidhu

इतना ही नहीं अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर को कैप्टन अमरेंद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर अमृतसर की खाली होने वाली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़वाने का भी वादा किया जा सकता है।

सिद्धू के तो डीएन में है कांग्रेस

कैप्‍टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि सिद्धू के तो डीएनए में कांग्रेस है। उनके पिता भी कांग्रेस से 2 बार चुनाव लड़ चुके हैं। अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इन बातों को एक बार याद करते हुए सिद्धू को कांग्रेस में आना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अगर सिद्धू कांग्रेस में आते हैं तो आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+