शिवराज चौहान का कांग्रेस पर तंज, कहा-कांग्रेस डूबने वाली है, दुनिया की कोई ताकत बचा नहीं सकती

ग्वालियर। कांग्रेस में पार्टी की कमान को लेकर हलचल काफी तेज है। पार्टी के नेता कांग्रेस नेतृत्व के मुद्दे पर दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति पर बीजेपी ने तंज कसा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अब कांग्रेस डूबने वाली है, दुनिया की कोई ताकत बचा नहीं सकती। बता दें कि, कांग्रेस पार्टी में बदलाव की मांग करते हुए सीडब्ल्यूसी सदस्यों, पार्टी सांसदों और पूर्व मंत्रियों सहित पार्टी के शीर्ष 23 नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।

Congress is bound to sink, no power in this world can save it: Shivraj Singh Chouhan

ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर तंज कसते हुए शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि, कुछ लोगों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद किसी और के लिए छोड़ दें। अब कांग्रेस डूबने वाली है, दुनिया की कोई ताकत बचा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि, क्या गजब कांग्रेस है, नेहरू जी के बाद इंदिरा फिर राजीव गांधी, उसके बाद सोनिया जी, फिर राहुल, तो पुन: सोनिया जी ही अध्यक्ष बन गईं। इसकी टोपी, उसके सिर; उसकी टोपी, इसके सिर। यह टोपी केवल कांग्रेस परिवार में ही घूम रही है।

चौहान ने कहा कि, कांग्रेस अब दुर्गति को प्राप्त हो रही है, नेतृत्व पर विश्वास नहीं रहा। एक नेता जो अपने आप को युवा नेता कहते थे वो पहले ही अध्यक्ष पद छोड़कर भाग चुके हैं। अब जो वर्तमान नेतृत्व है उसपर ही प्रश्नचिन्ह उठा दिए गए। कई नेताओं ने चिट्ठियां लिखी हैं। कांग्रेस के ऊपर आज अस्तित्व का संकट है। कोई नेतृत्व नहीं है, जो है उसपर भरोसा और विश्वास नहीं है। वो दिशा नहीं दे पा रहा, वो फैसले नहीं कर पा रहा है।

शिवराज सिंह चौहान में रैली में कहा कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस का अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कमलनाथ जी। युवाओं का नेता कौन बनेगा नकुलनाथ जी। इनसे कुछ बचा तो दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह को कांग्रेस ने दे दिया। क्या कांग्रेस के पास कोई और नेता बचा नहीं है? कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम धंधा करने के लिए राजनीति में नहीं आये हैं। जनता की सेवा करना ही जीवन का ध्येय है। मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, इसमें रहने वाली जनता ही मेरी भगवान है और इस जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है।

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक कल सोमवार को होने जा रही है और सूत्रों ने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया है। लेकिन, उम्मीद है कि सोनिया गांधी पद छोड़ने की इच्छा जताएंगी और सदस्यों से कहेंगी कि वे खुद अपने पार्टी का नेता चुन लें। कांग्रेस वर्किंग कमिटी की इस बैठक में सभी कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+