तेलंगाना चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रचार अभियान किया तेज, राहुल और प्रियंका ने बीआरएस पर किया तीखा हमला
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। तेलंगाना में कांग्रेस का प्रचार करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंच चुके हैं और उन्होंने सत्तारूढ़ बीआरएस पर हमले तेज कर दिए हैं। राहुल गांधी ने जहां अपने संबोधन में कहा कि तेलंगाना में लड़ाई दोरालू (सामंती) और प्रजालु (लोग) के बीच होगी। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा तेलंगाना की बीआरएस सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंट्रोल पर चल रही है।

तेलंगाना के आदिवासी गढ़ मुलुगु में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा तेलंगाना में भाजपा खज्म हो चुकी है, लेकिन वह बीआरएस के साथ है।
राहुल गांधी ने कहा आप सभी जानते हैं कि कैसे बीआरएस ने किसानों और जीएसटी विधेयकों का समर्थन किया था लेकिन कांग्रेसक की विचारधारा संकंट में फंसे लोगों की फिक्र करना है और इसकी धर्मनिरपेक्ष साख निंदा से परे है।
राहुल गांधी ने कहा कि इस बात के कई प्रमाण हैं कि केसीआर के संरक्षक और हितैषी हैं, उन्होंने कहा केसीआर भ्रष्ट हैं लेकिन अभी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), या सीबीआई या आयकर विभाग द्वारा कोई छापा नहीं मारा गया है, जबकि अन्य पार्टियों के नेताओं को सीबीआई और ईडी का शिंकजा कसा गया।
राहुल गांधी ने तेलंगाना की जनता को याद दिलाया कि कैसे उन्हें संसद में अयोग्य घोषित कर दिया गया और उनक पर 24 केस थोप दिए गए लेकिन तेलंगाना में के सीआर को कुछ नहीं हुआ। इससे साफ है कि केसीआर और पीएम मोदी दोनों ही एक ही चिवार पर हैं।
"इसने मुझे एक सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया, मुझे मेरे घर से बेदखल कर दिया और मेरे खिलाफ लगभग 24 मामले थोप दिए। लेकिन तेलंगाना में केसीआर को कुछ नहीं हुआ, जो स्पष्ट प्रमाण है कि केसीआर और मोदी दोनों एक ही विचार पर हैं।''
राहुल गांधी ने आरोप लगाया केसीआर ने दलित परिवारों को तीन एकड़ जमीन देने, 1 लाख कृषि रुपये का ऋण माफ करने के अपने वादे को आसानी से भूल गए थे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने ये भी आरोप लगाया कि केसीआर ने कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के कार्यान्वयन के नाम पर लोगों की जेब से 1 लाख करोड़ रुपये के लिए और धरणी पोर्टल लाकर उनकी जमीनें हड़प लीं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस ने जो वादे किए उसे पूरा किया। 2004 में लोगों की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तेलंगाना को अलग राज्य बानाया।कांग्रेस ने तेलंगाना का वादा किया और इसे पूरा किया - भले ही इससे उसके राजनीतिक हितों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा से तेलंगाना की जनता का हित चाहती हैं












Click it and Unblock the Notifications