तेलंगाना में कांग्रेस की हुंकार, राहुल, प्रियंका भेरी पदयात्रा से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

कांग्रेस अब तेलंगना चुनाव को लेकर अपने चुनावी अभियान का आगाज करने वाली है। भेरी पदयात्रा के जरिए कैंपेनिंग की शुरूआत होगी। जिसमें कांग्रेस को दिग्गज नेता राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो रही हैं। एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी महासचिव माणिकराव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस से चुनावी अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भेरी पदयात्रा के साथ इलेक्शन कैंपने का उद्घाटन होगा। इस दीन राहुल और प्रियंका गांधी भोपालपल्ली में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे। इस यात्रा को "विजय भेरी पदयात्रा" का नाम दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में अपना चुनाव अभियान शुरू करने की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिनों में ताबड़तोड़ पांच जिलों में रैलियां करने वाले हैं। अभियान की शुरुआत 18 अक्टूबर को 4 बजे एक विशेष पूजा के बाद होगी, जिसे राहुल और प्रियंका मुलुगु शहर से 15 किमी दूर रामप्पा मंदिर करेंगे।

Rahul Gandhi Khammam Rally

कांग्रेस के इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एआईसीसी के तेलंगाना प्रभारी महासचिव माणिकराव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि उद्घाटन के दिन राहुल और प्रियंका गांधी भोपालपल्ली में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे। इस यात्रा का नाम "विजय भेरी पदयात्रा" है। महिला रैली की बाद प्रियंका गांधी नई दिल्ली लौट जाएंगी और राहुल गांधी अगले दो दिन तक रैलियों को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के कार्यक्रम
राहुल गांधी महबुबाबाद के मुलुगु, वारंगल में भोपालपल्ली का दौरा करेंगे। इसके बाद वे बाद में रामागुंडम का दौरा करेंगे , जहां वे संगारेनी कोलियरीज के कर्मचारियों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी पेडापल्ली में एक सार्वजनिक बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक में चावल गेहूं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और स्थानीय किसानों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शाम को शाम को राहुल गांधी करीमनगर में पदयात्रा और रैली में शामिल होंगे। इसके बाद वे जगतियाल, बोधन और आर्मोर में रैलियों और सार्वजनिक बैठकों में भी शामिल होंगे। राहुल गांधी के खाड़ी देशों से लौटे बीड़ी श्रमिकों के परिवारों और व्यक्तियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। राहुल गांधी निजाम शुगर फैक्ट्री का दौरान करने के साथ आर्मर में चीनी और हल्दी किसानों से भी मिलेंगे। इसके बाद वे निजामाबाद टाउन में एक सार्वजनिक बैठक में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+