कांग्रेस ने मोदी सरकार को यू टर्न सरकार करार दिया
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता अजय माकन ने मोदी सरकार को यू टर्न सरकार करार देते हुए मोदी सरकार के छह महीने के कार्यकाल पर एक बुकलेट लॉच की। जिसमें माकन ने कहा कि सरकार बनने के बाद सरकार चुनाव पूर्व अपने बयानों से पलट गयी है। माकन ने कहा कि महज छह महीने के भीतर सरकार ने 25 यू टर्न लिए हैं।

अजय माकन की प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य अंश-
- राजनाथ सिंह ने चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद बोस के गायब होने के दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का वादा किया था। लेकिन सरकार में आने के बाद सरकार अपने वादे से मुकर गयी।
- मोदी सरकार ने बांग्लादेश के साथ जमीन के आदान-प्रदान करने की संधि पर समझौता किया है। लेकिन कांग्रेस सरकार के इसी फैसले को अरुण जेटली ने देशद्रोह करार दिया था।
- भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए सिर्फ सत्ता के लिए कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया।
- काले धन के मुद्दे पर वैंकेया नायडू ने राजनाथ सिंह के ही वादे को भुला दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने कभी 100 दिन के भीतर कालाधन लाने का वादा नहीं किया।
- प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि उन्हें नहीं पता कि कितना कालाधन है। वहीं सरकार बनने से पहले हर सभा में उन्होंने कहा था कि विदेशों में 40लाख करोड़ रुपए का कालाधन है।
- रविशंकर प्रसाद ने कानून मंत्री रहते हुए पूर्व में दिए अपने ही बयानों से पलट गये।












Click it and Unblock the Notifications