Radhika Khera Row: राधिका खेड़ा के साथ हुई बदसलूकी? जानिए कांग्रेस ने क्या कहा?
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।
राधिका ने पोस्ट करके लिखा आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूं। हां मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूं। अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी।

राधिका ने अपने इस्तीफे में कहा कि वह राम लला के दर्शन से खुद को रोक नहीं पाई, जिसकी वजह से पार्टी में उनके साथ बदसलूकी हुई। हालांकि राधिका के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि उनपर किसी तरह का दबाव है।
राधिका के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी की नेता नेटा डिसूजा ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरी बहन गुमराह हो रही है, उसे कोई भी नफरत नहीं करता है। असल में वो हमारी वो बहन है जो निडर है।
मुझे विश्वास है कि कहीं ना कहीं उनपर कोई दबाव है। मैं उनको यह कहना चाहती हूं कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी उनपर दबाव नहीं डाला। अगर ऐसा होता तो वो इतने दिन क्यों चुप बैठती। उन्हें राम मंदिर गए काफी वक्त हो गया है, हमारे कई सारे नेता राम मंदिर जा चुके हैं।
राम भगवान हमारे दिलों में हैं, राम मंदिर जाने से आप किसी को नहीं रोक सकते हैं। कांग्रेस सिर्फ एक बात कहती है कि राजनीति में धर्म को नहीं लाते हैं। लोगों को न्याय देने में धर्म को बीच में नहीं लाना चाहिए।
बिल्किस बानों को न्याय क्यों नहीं मिला, अगर उस वक्त बिल्किस बानो के हत्यारों को फांसी सुनाया गया होता तो आज देश में प्रज्वल रेवन्ना जन्म नहीं लेता।
वो मेरी छोटी बहन है, मुझे नहीं पता है कि वह किस दबाव में यह सब कह रही है। मैंने उसकी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं सुनी है। अगर वैसी कोई बात होती तो वो जरूर मुझसे कहती।
वो चुप बैठने वाली बहन नहीं है, वो मुझे बताती है, उस वक्त मैं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थी। आपको पता है कि चुनाव का माहौल है, सरकार अपने सारे हथकंडे अपना रही है। ये लोग चुनाव को अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications