पीएम मोदी के काला जादू वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने पूछा, महंगाई बढ़ाकर क्यों लूटा?
नई दिल्ली, 11 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस रह से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए काला जादू का जिक्र किया उसपर कांग्रेस ने तीखा हमला किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, 'काला जादू' जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी। जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा। वहीं प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी आप इधऱ उधर की बात न करें, ये बताएं महंगाई बढ़ाकर क्यों लूटा। जनता को काले कपड़ों से गिला नहीं आपकी रहबरी पर सवाल है।
Recommended Video

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी तीखा हमला बोला है। वाराणसी दौरे के दौरान जिस तरह से पीएम मोदी ने काले कपड़े पहनकर गंगा नदी में डुबकी लगाई थी उस तस्वीर को शेयर करते हुए जयराम रमेश ने लिखा, ये काला धन लाने के लिए तो कुछ कर नहीं पाए, अब काले कपड़ों को लेकर बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं पर बात करें लेकिन जुमला जीवी कुछ भी बोलते रहते हैं
बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि कुछ लोग सरकार के खिलाफ झूठ पर झूठ बोलने के बाद भी जनता का भरोसा नहीं जीत पा रहे हैं। लोग ऐसे लोगों पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि इस तरह की हताशा के बाद ये लोग काले जादू की ओर मुड़ते नजर आ रहे हैं। हमने 5 अगस्त को देखा कि कैसे काला जादू फैलाने का प्रयास किया गया। इन लोगों को लगता है कि काला कपड़ा पहनकर, झाड़-फूंक करके अपनी हताशा और निराशा को खत्म कर सकते हैं लेकिन ये कितना भी काला जादू कर लें, लोग इनपर दोबारा भरोसा करने वाले नहीं हैं। बता दें कि 5 अगस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले कपड़ों में प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications