अगर मेरा सच आपको चुभता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता: नरेंद्र मोदी

Narendra Modi lashed out Congress
खेड़ा। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम ट्रस्‍ट के चैरिटेबल अस्‍पताल का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस और मनमोहन सिंह पर जमकर सवाल उठाये। उन्‍होने कांग्रेस पर देश के इतिहास और भूगोल को बदलने तक का आरोप लगा दिया। उन्‍होने कहा कि किताबों में 1857 के स्‍वतंत्रता संग्राम को एक बगावत के तौर पर पढ़ाया जाता है, ऐसा क्‍यों है? जबकि इस युद्ध को सभी धर्म संप्रदाय के लोगों ने मिलकर लड़ा था। मोदी ने तीखे अंदाज में कहा कि पीएम साहब मैं आपका आदर करता हूं, लेकिन अगर आपको मेरा सच चुभता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता।

मोदी ने भारत रत्‍न पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जवाहर लाल नेहरू जीवित थे, तब उन्‍हें भारत रत्‍न दे दिया गया, इंदिरा गांधी के जीवित रहते उन्‍हें भारत रत्‍न मिला, राजीव गांधी की मृत्‍यु के एक साल बाद उनके नाम पर भारत रत्‍न दिया गया। जबकि संविधान रचयिता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी मृत्‍यु के बाद 35 साल बाद और सरदार पटेल के मृत्‍यु के 41 साल बाद भारत रत्‍न दिया गया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अंडमान निकोबार में सजा पाने वाले शहीदों को भुला दिया। श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी, मदन लाल धींगरा, अबुल कलाम आजाद, जेबी कृपलानी और श्‍याम कृष्‍ण जैसे शहीदों के बारे में इतिहास चुप है।

मोदी ने छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि कल आपने कहा था कि बड़ी बड़ी बातें करने से सफलता नहीं मिलती है। मैं आपसे सहमत हूं इसका उदाहरण गुजरात का चुनाव है, लोगों ने हकीकत को स्‍वीकार किया और सिर्फ बातें करने वालों को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। आपने अपने भाषण में इतिहास भूगोल बदलने वाली बातें की है, अच्‍छा होता कि अगर आप महंगाई और भ्रष्‍टाचार के बारे में बात करते।

मोदी ने सीधे तौर पर इतिहास भूगोल बदलने का आरोप कांग्रेस पर लगाया और कहा कि पीएम साहब आप जिस गांव में पैदा हुए थे, वो अब इस देश का हिस्‍सा नहीं है, वहीं चीन ने हमारे भूभाग पर कब्‍जा कर लिया, जो जगह हमारी थी, वो अब हमारी नहीं है। ऐसे में आप और कांग्रेस पार्टी ही है, जिसने भूगोल बदला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+