गांधी पर वार करने वाले काटजू को कांग्रेस ने खूब पाला-पोसा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) महात्मा गांधी पर बार-बार लगातार अपशब्दों का प्रयोग कर रहे मार्कडेय काटजू को कांग्रेस ने जमकर पाला-पोसा। जब वे सुप्रीम कोर्ट के जज पद से रिटायर हुए तो काटजू को प्रेस काउंसिल का अध्यक्ष बना दिया गया ताकि वे बंगला और गाड़ी का मजा तो लेते रहे। यह सब कांग्रेस की कृपा से ही हुआ। वर्ना तो काटजू भी रिटायर होने के बाद अपने घर में बैठते।
गालिब और मुशायरे
जाहिर है कि काटजू ने प्रेस काउंसिल में रहते हुए कोई सार्थक काम नहीं किया। वे मुशायरों में शामिल होते रहे और गालिब की चर्चा करने में वक्त व्यतीत करते रहे। राजधानी में प्रेस क्लब के एक वरिष्ठ पदाधिकारी और दिग्गज पत्रकार दिनेश तिवारी ने बताया कि काटजू ने प्रेस काउंसिल प्रमुख रहते हुए पत्रकारों से जुड़े मसलों को सुलझाने की कभी चेष्टा नहीं की। वे बेहद आत्ममुग्ध किस्म के इंसान हैं।
किस कांग्रेसी नेता के करीबी
इस बीच, जानने वाले जानते हैं कि काटजू को कांग्रेस किस नेता ने प्रेस काउंसिल में भिजवाया था। ये नेता कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी का बहुत करीबी है। इसके अलावा इसका क्रिकेट से भी संबंध रहा है।
बीमार मानसिकता
काटजू के गांधी जी पर लगातार किए जा रहे वार पर राजघाट के प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा कि काटजू बीमार मानसिकता वाले शख्स हैं। मैं उन पर टिप्पणी करना भी अपनी तौहीन मानता हूं।













Click it and Unblock the Notifications