Karnataka में कांग्रेस सरकार ने पूरा किया चुनावी वादा, 1 जून से महिलाएं बस में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा
कर्नाटक में सत्ता संभालने के 15 दिन बाद ही कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओंं से फ्री बस यात्रा का वादा पूरा कर दिया है। 1 जून से राज्य की महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सरकार बनाती है तो हम महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। कांग्रेस ने प्रदेश की कमाल संभालने के दो सप्ताह के बाद महिलाओं से किया ये वादा पूरा करने जा रही है। परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा एक जून से शुरू किए जाने का फैसला लिया गया है।
महिलाओं को मुफ्त बस सेवा के लिए शर्तों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री रेड्डी ने बताया कि कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के साथ बैठक करने के बाद कर्नाटक में सभी महिलाओं के लिए कर्नाटक की सरकारी बसों में यात्री फ्री कर दी गई है। मंत्री ने बताया कि सभी महिलाएं 1 जून से केएसआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
मंत्री रामलिंगा ने कहा कि ये सुविधा कर्नाटक की सभी महिलाओं के लिए है। यानी कि सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा सभी वर्ग की महिलाओं के लिए है।
20 मई को कर्नाटक में नवगठित सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक में कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं से किए गए 5 गारंटियों को लागू करने का निर्णय लिया गया था।
सिद्धारमैया ने पहले कहा था कि इन योजनाओं के कार्यान्वयन के ब्योरे पर कैबिनेट की अगली बैठक के दौरान काम किया जाएगा। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आदेश जारी करने को कहा गया है।
बेंगलुरु में बीटीएम लेआउट निर्वाचन सीट से जीतकर आए रामलिंगा रेड्डी को परिवहन और मुजरई विभाग का प्रभार दिया गया है।बैठक में भाग लेने वाले कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री ने राजस्व और बस बेड़े की स्थिति सहित सभी विवरण ले लिए हैं। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि कैसे निगम कर्नाटक में महिला यात्रियों को मुफ्त बस सेवा प्रदान कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications