महाराष्ट्र को लेकर इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिली सबसे ज्यादा सीटें

Recommended Video

    Maharashtra और Haryana में किसकी बनेगी सरकार, देखिए एक साथ सारे exit poll |वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले गए। चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में फिर एक बार फडणवीस सरकार बन सकती है। बीजेपी-शिवसेना को 166-194 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि यह एकलौता एग्जिट पोल है जिसने महाराष्ट्र में कांग्रेस को सबसे अधिस सीटें दी हैं।

    कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं

    कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं

    इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना को 166-194 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं। अकेले शिवसेना के खाते में 57 से 70 जा सकती हैं। जबकि बीजेपी को 109 से 124 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 32 से 40 सीटें मिल सकती है। वहीं एनसीपी को 40 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 22 से 32 सीटें जा सकती हैं।

    महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी को 35 पर्सेंट वोट मिलने की संभावना

    महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी को 35 पर्सेंट वोट मिलने की संभावना

    इंडिया टुडे-माय ऐक्सिस इंडिया के सर्वे के मुताबिक, महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी के गठबंधन को 45 पर्सेंट, कांग्रेस-एनसीपी को 35 पर्सेंट और अन्य पार्टियों को 20 पर्सेंट वोट मिलने की संभावना है। बता दें कि बीजेपी को 2014 में 122 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। इस बार शिवसेना और बीजेपी दोनों मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इसी के चलते बीजेपी और शिवसेना के नेता दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब होगी। वहीं, कांग्रेस को 41 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

    वीबीए को शून्य से 2 सीटें मिलने का ही अनुमान जताया गया

    वीबीए को शून्य से 2 सीटें मिलने का ही अनुमान जताया गया

    हालांकि, इस चुनाव में भी वंचित बहुजन अघाड़ी को कोई खास सफलता मिलती नहीं दिख रही है। मसलन वीबीए को शून्य से 2 सीटें मिलने का ही अनुमान जताया गया है। हालांकि, अन्य के खाते में 22 से 32 तक सीटें जाती दिखाई गई हैं। बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल है और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी, जिसमें असली परिणाम देखने को मिलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+