प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने से कांग्रेस हुई मजबूत, एक महीने में जुड़े 10 लाख नए बूथ कार्यकर्ता

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा गया था। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को इस रणनीति का फायदा दिखता मिल रहा है। प्रियंका गांधी के पार्टी के महासचिव बनने के बाद देश भर में कांग्रेस के 10 लाख नए बूथ कार्यकर्ता बने हैं। संगठन की कमी से जूझ रही कांग्रेस के लिए ये बड़ी राहत की बात है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर मुताबिक कांग्रेस की डेटा विभाग ने इसका आकलन किया है।

प्रियंका गांधी के आने से यूपी में बड़ा फायदा

प्रियंका गांधी के आने से यूपी में बड़ा फायदा

प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने पार्टी का महासचिव बनाने के बाद पूर्वी उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद आक्रामक रणनीति के तहत ये फैसला लिया गया था। यूपी में प्रियंका गांधी के प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस के 10 लाख नए कार्यकर्ता बने हैं। यूपी में प्रियंका के आने के बाद पार्टी को दोगुना फायदा मिला है। अब यूपी में बूथ कार्यकर्ताओं की संख्या 150,000 से बढ़कर 350,000 लाख हो गई है।

यूपी के अलावा अन्य राज्यो में भी फायदा

यूपी के अलावा अन्य राज्यो में भी फायदा

प्रियंका गांधी का असर यूपी के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी दिख रहा है। दक्षिण भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य, जहां कांग्रेस ज्यादा मजबूत नहीं है। तमिलनाडु में पिछले दो हफ्तो में कांग्रेस पार्टी में 250,000 नए लोगों ने बूथ कार्यकर्ता के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले चार हफ्तों में कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ताओं की सख्या 54 लाख से बढ़कर 64 लाख हो गई है। राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को 23 जनवरी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के साथ पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था। इसके बाद 6 फरवरी को प्रियंका ने अपना कार्यभार संभाला था।

'कार्यकर्ताओं में उत्साह'

'कार्यकर्ताओं में उत्साह'

कांग्रेस के डेटा एनालिटिक्स विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि प्रियंका गांधी की नियुक्ति ने पार्टी में स्पष्ट और बड़ा प्रभाव डाला है, विशषेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में। देश के अलग-अलग राज्यों में इससे जबरदस्त उत्साह है। उत्तर प्रदेश के अलावा, तमिलनाडु और केरल दोनों में ही बूथ लेवल पर लोगों की दिलचस्पी और रजिस्ट्रेशन में नाटकीय बदलाव आया है। पार्टी की आंतरिक 'शक्ति ऐप' के जरिए कार्यकर्ताओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि उन्होंने अभी कोई आमसभा संबोधित नहीं की है। लेकिन प्रियंका गांधी यूपी के कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ी हुई हैं। लखनऊ में एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। वो कार्यकर्ताओं को संदेश देती है और उनसे फीडबैक लेती है। कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए कांग्रेस अन्य तरीकों पर भी काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+