'इलेक्शन ड्रामा BJP की हताशा को दिखाता है', बघेल के खिलाफ ED के दावों पर कांग्रेस
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दावों के बाद कांग्रेस ने सफाई पेश की है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में निश्चित दिख रही हार से घबराकर प्रधानमंत्री ने अपना आखिरी और एकमात्र बचे अस्त्र, मोदी अस्त्र (ED) को कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने के लिए चला दिया है। लेकिन, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता कांग्रेस पार्टी का कवच है।
जयराम रमेश ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की डराने धमकाने की रणनीति मतदाताओं के संकल्प को और मजबूत करेगी। वे जानते हैं कि यह सिर्फ इलेक्शन ड्रामा है, जो बीजेपी की हताशा को दिखाता है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि फोरेंसिक विश्लेषण और एक कैश कूरियर द्वारा दिए गए बयान से "चौंकाने वाले आरोप" लगे हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने लगभग 508 रुपए का भुगतान किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक करोड़ रुपये दिए गए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत जयपुर और सीकर में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर भी छापेमारी की थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से भी जांच एजेंसी ने हाल ही में एक मामले में पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications