'कांग्रेस स्थापना दिवस' पर राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो, ट्वीट में लिखी खास बात
कांग्रेस पार्टी आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है।
नई दिल्ली। Congress Foundation Day. कांग्रेस पार्टी आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश में नहीं है, लेकिन उन्होंने पार्टी का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में कांग्रेस की स्थापना से लेकर अभी तक के पार्टी के कार्यक्रमों को दिखाया गया है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!'
Recommended Video

आपको बता दें कि राहुल गांधी किसानों के मुद्दे को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने कृषि कानूनों के खिलाफ हस्ताक्षर पत्र राष्ट्रपति को सौंपे। राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा, 'आज कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठा है और उसे आतंकवादी कहा जा रहा है। जो भी नरेंद्र मोदी सरकार का विरोध करता है, उसे आतंकवादी बता दिया जाता है। अगर मोहन भागवत भी सरकार का विरोध करें तो नरेंद्र मोदी उन्हें भी आतंकी बता देंगे।'
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
स्थापना दिवस से पहले राहुल गांधी विदेश रवाना
गौरतलब है कि राहुल गांधी रविवार शाम को ही इटली के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी एक छोटी निजी यात्रा पर विदेश गए हैं और कुछ दिनों में लौटेंगे। सुरजेवाला ने हालांकि यह नहीं बताया कि राहुल गांधी कहां गए हैं, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि वो इटली के मिलान शहर गए हैं। वहीं, स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी के विदेश जाने को लेकर भाजपा नेताओं ने भी उनके ऊपर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications