'राहुल गांधी डरपोक नेता', कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता ने बोला तीखा हमला, खोल दी सारी पोल
बिहार कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने वो कह दिया है, जो पार्टी में लंबे समय से सिर्फ़ फुसफुसाहट में कहा जाता रहा। एक निजी टीवी चैनल के पॉडकास्ट में उन्होंने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का "सबसे डरपोक और असुरक्षित नेता" बताकर सोनिया गांधी के लाडले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कभी राहुल गांधी के करीबी रहे शकील अहमद के इस हमले ने कांग्रेस की अंदरूनी दरार को सरेआम कर दिया है।
कद्दावर नेता से डरते हैं राहुल गांधी
शकील अहमद के मुताबिक राहुल गांधी को ऐसे नेता पसंद हैं जो उनसे सवाल न करें, चुनौती न दें-बस "यस बॉस" कहते रहें। उनका आरोप है कि जैसे ही कोई मजबूत या अनुभवी नेता सामने आता है, राहुल असहज हो जाते हैं। शायद यही वजह है कि पार्टी में ताकतवर नेताओं की जगह आजकल आज्ञाकारी चेहरों की भरमार दिखती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे नाम के अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी शकील अहमद ने तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि खरगे सिर्फ़ "विज़िटिंग कार्ड अध्यक्ष" हैं, जबकि पार्टी की रिमोट कंट्रोल आज भी राहुल गांधी के हाथ में है। संगठनात्मक लोकतंत्र की बात करने वाली पार्टी में असली लोकतंत्र शायद अब भी खोजा जा रहा है।

'संविधान बचाओ' आंदोलन: नारा ज़ोरदार, नतीजा नदारद
राहुल गांधी के बहुचर्चित 'संविधान बचाओ' आंदोलन को भी अहमद ने पूरी तरह फ्लॉप करार दिया। उनके अनुसार आंदोलन ज़्यादा पोस्टर और भाषणों तक सीमित रहा, ज़मीन पर न असर दिखा, न जनता में कोई हलचल।
मुस्लिम नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने से भी डरते हैं
सबसे तीखा और संवेदनशील हमला मुस्लिम नेतृत्व को लेकर रहा। शकील अहमद का आरोप है कि कांग्रेस के बड़े नेता अब मुस्लिम नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाने से भी डरते हैं-कहीं हिंदू वोट बैंक नाराज़ न हो जाए। मुस्लिम आउटरीच अब रणनीति कम और रस्म ज़्यादा बनकर रह गई है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications