वसुंधरा की नई मुसीबत, बेटे दुष्यंत सिंह पर लगाये कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के संगीन आरोप

नई दिल्ली। ललित विवाद के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह एक नये विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। आज उनके ऊपर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करके संगीन आरोप लगाये हैं। कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी नेत्री के बेटे ने खुले आम भ्रष्टाचार का परिचय दिया है, उन्होंने सरकारी जमीन के बदले में लोगों से मुआवजा लिया है जो कि सीधे सीधे भ्रष्टाचार का सबूत है।

कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि धौलपुर महल राजस्थान सरकार की संपत्ति है। NHAI ने महल के तहत पड़ने वाले जमीन के एक टुकड़े का अधिग्रहण किया था। वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत ने इसके बदले में 2 करोड़ रुपये का मुआवजा लिया जो कि सरासर गलत है। क्या खुले आम होते हुए इस भ्रष्टाचार पर अब भी पीएम मोदी मौन रहेंगे।

कभी ललित के कारण तो कभी लिपलॉक की वजह से वसुंधरा रहीं विवादित

आपको बता दें कि प्रेस वार्ता में जयराम रमेश ने कहा कि उनके पास पर्याप्त दस्तावेज हैं जो कि यह साबित करते हैं कि धौलपुर हाउस के दुष्यंत सिंह ने खुले आम करोड़ों की मांग की है, उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि साल 2007 में भरतपुर के अडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज ने दुष्यंत सिंह और हेमंत सिंह मामले में पिता-पुत्र के समझौते का फैसला सुनाया था। उन्होंने कहा कि जब तक इस बारे में बीजेपी अपना रूख स्पष्ट नहीं करती है, तब तक कांग्रेस चुप नहीं रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+