राहुल के सपोर्ट में लगे पोस्टर, बहन प्रियंका को घर संभालने की सलाह

राहुल के समर्थन में इलागाबाद में पोस्टर सज गए है। इस पोस्टर क लिए राहुल को पार्टी को संभालने की जिम्मेदारी लेने की अपील की गई है तो वहीं प्रियंका को गृहस्थी संभालने की सलाह दी गई है। इन पोस्टरों में पार्टी की कमान राहुल के हाथों में सौंपने और प्रियंका गांधी वाड्रा को गृहस्थी की कमान संभालने की सलाह दी गई है।
इस पस्टर पर लिखा है 'अब चलेगी राहुल की आंधी, राहुल हैं दूसरे महात्मा गांधी, प्रियंका संभालो गृहस्थी की कमान, राहुल गांधी संभालो पार्टी की कमान। हलांकि आपको बता दें कि लोक सभा चुनाव में शिकस्त के कांग्रेस कार्यकर्ताओ में पार्टी नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थित पैदा हो गई है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की भूमिका को लेकर शुरू हुई बयानबाजी के बाद अब पार्टी कार्यकर्ता दो खेमों में बंट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications