कांग्रेस का ऑपरेशन 'शक्ति', 50 मेंबर जोड़ें, राहुल गांधी खुद करेंगे आपको फोन

नई दिल्ली: ब्लॉक स्तर पर 50 सदस्यों को जोड़ें और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से आपको कॉल करेंगे और पार्टी में आपके योगदान की समीक्षा करेंगे। 2019 में होने वाले चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने एक अभियान की शुरूआत की है। कांग्रेस ने 2019 चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कैडरों को जोड़ने और उनके प्रशिक्षित करने की एक नई पहल की है और फिर उन्हें क्रेडिट बेस्ड मोबाइल ऐप के माध्यम से नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पार्टी काऑपरेशन 'शक्ति'

पार्टी काऑपरेशन 'शक्ति'

कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़, दिल्ली, मुंबई और तेलंगाना के आगामी चुनावों के साथ इसकी शुरुआत की है। पार्टी ने ऑपरेशन 'शक्ति' के माध्यम से बूथ स्तर के कैडरों की पहचान करना शुरू कर दिया है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता एक मोबाइल नंबर पर संदेश भेजकर खुद को रजिस्टर करता है। अगला चरण सदस्यों को जोड़ना या पहचानना है। प्रत्येक नए पंजीकरण के साथ, कार्यकर्ता को एक अंक या क्रेडिट मिलते हैं। राज्य इकाई इसको पूरी तरह ट्रैक करने का काम कर रही है। रोजाना टॉप 3 कार्यकर्ताओं को राज्य के अध्यक्ष द्वारा बधाई दी जा रही है और उत्साह बढ़ाया जाता है।

अधिक सदस्यों को जोड़ने वाले को पुरस्कृत किया जाता है

अधिक सदस्यों को जोड़ने वाले को पुरस्कृत किया जाता है

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट कहते हैं, 'हमने राज्य में 2 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं की पहचान की है। अब अगला चरण शुरू हुआ है जहां हमने अपने बूथ कार्यकर्ताओं से नए सदस्यों को पंजीकृत करने के लिए कहा है। हमने एक क्रेडिट सिस्टम लागू किया है जहां पार्टी के साथ अधिक सदस्यों को जोड़ने वाले को पुरस्कृत किया जाता है। इसके साथ ही हमें एक एक आधार भी मिल रहा है कि भविष्य में पार्टी की जिम्मेदारियों को किसे सौंपा जा सकता है।

कांग्रेस का मिशन 2019

कांग्रेस का मिशन 2019

छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि इस प्रकार से ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। हमने 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को पंजीकरण कर लिया है और वो लोग सभी इलाकों में फैले हुए हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में ये मुश्किल था लेकिन हमने इसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+