छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने काटा अजीत जोगी की पत्नी का टिकट, थाम सकती हैं पति की पार्टी का दामन
रायपुर। आखिरकार भारी खींचतान के बाद कांग्रेस ने अपनी पांचवी सूची कर दी है। इन 19 प्रत्याशियों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री रेणू जोगी का नाम काट दिया गया है। जिसके बाद ये तय माना जा रहा है कि रेणू जोगी जकांछ(जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़) की टिकट से कोटा से ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि रेणू जोगी का कहना है कि अभी भी कांग्रेस में हैं, कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी के बाद ही फैसला लेंगी। आपको बता दें कांग्रेस ने रेणू जोगी की जगह कोटा से विभोर सिंह को टिकट दिया है।

कोटा सीट से नहीं लड़ सकेंगी
कांग्रेस के कोटा सीट से विभोर सिंह को टिकट दिए जाने पर अजीत जोगी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि रेणु जोगी जनता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर चुकी हैं, वे अब कोटा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन इस विषय पर रेणु जोगी की टिप्पणी नहीं आई है। इससे यह तय माना जा रहा है कि रेणू जोगी जेसीजे से ही चुनाव लड़ेंगी। रेणू जोगी के इस फैसले से कोटा सीट कांग्रेस के लिए एक चुनौती बन गई है।

पार्टी का फैसला सम्मानीय
रेणु जोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनके परिवार और उन्हें बहुत कुछ दिया है, लिहाजा वो पार्टी के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलेंगी। पार्टी ने जो कुछ फैसला लिया, उसका वो सम्मान करती है। गौरतलब है कि इसके पहले बिलासपुर जिला अध्यक्ष विशंभर गुलहरे ने रेणु जोगी के नाम से नामांकन लिया था, लेकिन उस वक्त रेणु जोगी ने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की थी, लेकिन लगता है कांग्रेस का आलाकमान रेणु जोगी के इस स्पष्टीकरण को पचा नहीं पाया और आखिरकार विभोर सिंह को टिकट दे दिया।

जोगी फैमिली का पॉलीटिकल दांव
जोगी को संभावना है कि वे 15 से 20 सीटें निकाल सकते हैं और यदि इतनी सीटें जोगी के पाले में चली गई तो साफ है कि जोगी किंग मेकर बन गए क्योंकि 45 सीटें सरकार बनाने के लिए चाहिए ऐसे में जोगी के पास यदि 15 सीटें भी हुई तो भाजपा-कांग्रेस अकेले दम पर सरकार बना नहीं पाएगी और वहीं होगा जो कर्नाटक में हुआ। त्रिशंकु सरकार का ख्वाब बुन रहे जोगी ने फैमिली का पॉलिटिकल दांव फेंका है जो शायद राजनीति के अच्छे-अच्छे जानकारों को भी समझ नहीं आएगा। क्योंकि जोगी ने खुद के चुनाव न लड़ने पर संशय लगा रखा है। पत्नी रेणू जोगी को कांग्रेस से लड़ाना चाहते हैं, बेटा जकांछ से लड़ने तैयार है और बहू ऋचा जोगी को बसपा की सदस्यता दिलाकर चुनाव लड़ा रहे हैं। ऐसे में जोड़तोड़ में माहिर जोगी कई सीटों पर गणित बिगाड़ने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: इन सीटों पर बीजेपी का खेल बिगाड़ सकते हैं जोगी-माया












Click it and Unblock the Notifications