जानिए क्या है इजराइल से जुड़े सॉफ्टवेयर का मामला, जिस पर कांग्रेस ने खड़े किए हैं सवाल?

इजराइल की फर्म पर जिस तरह से 30 से अधिक देशों में चुनावी प्रणाली में हस्तक्षेप का आरोप लगा है उसके बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरते हुए इस पूरे मामले की जांच की मांग की है.

spy

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि भारत के चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए इजराइल की कंपनियों, कॉन्ट्रैक्टर्स का इस्तेमाल किया गया है। लिहाजा सरकार को इस मामले में चुप्पी तोड़नी चाहिए और इसकी जांच करानी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत्र ने इजराइल की टीम जॉर्ज और भाजपा की आईटी सेल में समानता बताते हुए कहा कि भाजपा फर्जी खबरें और गलत जानकारी लोगों के बीच फैलाती है ताकि देश में चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीयों की गोपनीय जानकारी को लीक किया गया है। पवन खेड़ा ने कहा कि
टीम जॉर्ज जिसपर दुनिया के 30 से अधिक देशों की चुनाव प्रणाली में हस्तक्षेप का आरोप है, वह एक ऐसे सॉफ्टवेयर पर काम करती है जिसके जरिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चलाया जाता है और इन देशों में सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाता है, जिसमे भारत भी शामिल है। सुप्रीया श्रीनेत ने कहा कि भारत में भी हमने इसी तरह का पैटर्न देखा है, हम चाहते हैं कि सरकार इसपर अपनी चुप्पी तोड़े और बताए कि देश के लोकतंत्र को बचाने में उनकी क्या भूमिका है।

क्या है मामला
बता दें कि इजराइल की जासूसी फर्म पर आरोप लगा है कि उसने 30 से अधिक देशों के चुनाव में अपना दखल दिया है। एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमे दावा किया गया है कि इजराइल की कंपनी भारत समेत तमाम देशों में एक फेक मीडिया कैंपेन चला रही है। ब्रिटेन के गार्डियन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों के संघ की जांच में यह बात सामने आई है कि इजराइल की कंपनी टीम जॉर्ज अपने ग्राहकों को एडवांस्ड इम्पैक्ट मीडिया सॉल्यूशन नाम का सॉफ्टवेयर मुहैया कराती है जिसके जरिए सोशल मीडिया पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं।

कौन चलाता है इजराइल की जासूसी फर्म
रिपोर्ट की मानें तो इस कंपनी को इजराइल स्पेशल फोर्स के पूर्व ऑपरेटिव ताल हनान चलाते हैं जिनकी उम्र 50 वर्ष है। यह फेक नाम जॉर्ज का इस्तेमाल करते हैं। टीम जॉर्ज पर कई तरह के आरोप जैसे हैकिंग, तोड़फोड़, ऑनलाइन फर्जी खबर चलाना लग चुके हैं। वहीं हनान का कहना है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। टीम जॉर्ज का जो अंडरकवर फुटेज सामने आया है उसे तीन पत्रकारों ने शूट किया है, जिसमे इन लोगों ने संभावित ग्राहक के तौर पर खुद को पेश किया। इसमे हनान की टीम बताती है कि कैसे वह विरोधियों की खुफिया जानकारी को इकट्ठा करते हैं और इसे अलग-अलग माध्यम से लोगों के बीच पहुंचाते हैं। पत्रकारों की इस जांच में फ्रांस की संस्था फॉरबिडन स्टोरीज भी शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+