वर्चुअल वर्ल्ड में मोदी से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने तैयार की साइबर सेना

narendra modi
नयी दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2014 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीच दो प्रमुख पार्टियां बीजोपी और कांग्रेस के बीच चुनावी घमासान जारी है। दोनों पार्टियां के बीच जुबानी जंग चल रही है। भाषा की मर्यादा छोड़कर नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाना से भी नहीं बचते। मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने इसका तोड़ निकाला है। दरअसल नरेंद्र मोदी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सक्रिय दिखने वाले नेताओं में से एक हैं और बीजेपी चुनाव प्रचार में इसका बखूबी इस्तेमाल भी कर रही है। इंटरनेट के जरिए वो अपने विरोधियों पर हमला करते है और इसी की मदद से वो विरोधियों को जवाब देते रहे हैं।

वर्चुअल वर्ल्ड में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस काफी कमजोर है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी सीमित उपस्थिति की वजह से कांग्रेस मोदी के मुकाबले कमजोर पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में मोदी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने अब साइबर सेना तैयार करने की योजना बनाई है। गुजरात कांग्रेस ने 2014 के चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी के हमलों का जवाब देने के लिए राज्य में अपनी साइबर सेना का निर्माण करने का फैसला किया है।

कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर बीजेपी के हमलों का जवाब देने के लिए कांग्रेस अपनी साइबर आर्मी तैयार करने में जुट गई है। कांग्रेस की साइबर सेना के 500 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो मोदी से मुकाबला करेंगे। साइबर सेना को प्रशिक्षित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर, जिला स्तर और तालुका स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस साइबर सेना को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया में केंद्र की यूपीए सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करना और बीजेपी का मुकाबला करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+