'विपक्ष के विरोध में हुआ सरकारी कार्यक्रम का इस्तेमाल', 'INDIA' को 'घमंडिया' बताने पर कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने गुरुवार को पीएम मोदी को निशाने पर लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन के दलों को 'घमंडिया' कहा था। उन्होंने पीएम पर विपक्ष को अपशब्द कहने के लिए सरकारी कार्यक्रम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री से सिर्फ किसी को अपमानित करने का काम बहुत अच्छे तरीके से होता है। उन्होंने आईएनडीएआई गठबंधन के दलों को'घमंडिया' बता कर ये बात साबित कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीना रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पेट्रोरसायन परिसर और राज्य में 10 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीएआई पर तीखा तंज कसा था। पीएम ने कार्यक्रम में कहा, "घमंडिया गठबंधन ने हाल ही में मुंबई में मुलाकात की। उनके पास न तो कोई नीति है, न ही मुद्दे हैं और न ही कोई नेता। उनके पास सनातन धर्म पर हमला करने का एक छिपा हुआ एजेंडा है, जिसे वे नष्ट करना चाहते हैं।"

 Jairam Ramesh over PM Modi statement

वहीं अब कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा, "देखो, कौन बोल रहे हैं! वह व्यक्ति जो सरकारी समारोह के अवसर का इस्तेमाल विपक्ष को अपशब्द कहने के लिए लिए करता है। उनके स्तर तक गिर कर कोई भी आसानी से कह सकता है कि वह जीए-एनडीए गठबंधन का नेतृत्व गौतम अदाणी कर रहे हैं।"

दरअसल, बीना में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए I.N.D.I.A. गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में कई बार विपक्षी दलों को संगठन को घमंडिया कहा। पीएम ने इसे 'इंडिया' की जगह इंडी कहा। पीएम ने आगे कहा कि दुनिया के मंचों पर हमारा भारत विश्व मित्र के रूप में अपनी जगह बना रहा है। जबकि दूसरी ओर भारत के कुछ दल अपने देश को ही विभाजित करने के प्रयास में जुटे हैं। ऐसे दलों ने मिलकर एक इंडी (I.N.D.I.A.) अलायंस बनाया है।

पीएम ने आईएनडीए गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि अलायंस ने अपनी नीति तय कर ली है। ये गठबंधन सनातन को मिटाकर देश को फिर 1,000 साल की गुलामी में धकेलना चाहता है। पीएम ने कहा कि मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+