'कांग्रेस ने BRS वादों की नकल की', चुनावी घोषणापत्र को लेकर बोले टी हरीश
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने के साथ कृषि क्षेत्र के विकास समेत कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कांग्रेस के 42 पेज के चुनावी घोषणा पत्र पर बीआएस ने सवाल उठाए हैं। तेलंगाना सरकार में मंत्री टी हरीश ने कहा है कि कांग्रेस ने बीआरएस की अधिकांश योजनाओं की नकल की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा के कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्रा 42 पेज ही नहीं बल्कि '420 पेज' वाला है।
टी हरीश ने गजवेल विधानसभा क्षेत्र के प्रज्ञपुर में दिव्यांग आत्मीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। टी हरीश ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र 42 पेज का घोषणापत्र नहीं, बल्कि '420 पेज वाला घोषणापत्र' है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में जिन योजना का जिक्र है, उनमें से अधिकांश बीआरएस के घोषणा पत्र से नकल की गईं हैं।

बीआरएस नेता ने सवाल किया कि कांग्रेस को ये बताना चाहिए कि पार्टी ने कांग्रेस शासित राज्यों में क्यों लागू नहीं कर पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बीआरएस की भेड़ वितरण योजना की भी नकल की। टी हरीश ने कहा कि कांग्रेस ने धरणी की नकल की और इसका नाम भूमाथा, कल्याण लक्ष्मी को बदलकर 'इंदिरम्मा' कर दिया।
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हैदराबाद में कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर शांतिपूर्ण है। जुबली हिल्स में एक रोड शो को संबोधित करते हुए रामाराव ने कहा, "जब अजहरुद्दीन आपके क्षेत्र में आए, तो उसके साथ क्रिकेट खेलें। लेकिन, बीआरएस के लिए वोट करें।"












Click it and Unblock the Notifications