BRS के पिछले घोषणा पत्र की कांग्रेस ने इस बार की नकल: केटीआर
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के तारक राम ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मतदाताओं को लुभाने के जो वादे कर रही है उसे बीआरएस पहले ही पूरी कर चुकी है। कांग्रेस सिर्फ योजनाओं का नाम बदलकर खुद को श्रेय देने की कोशिश हैं, लेकिन तेलंगाना की जनता को सबकुछ पता है।
बीआरएस नेता केटीआर कांग्रेस पर बीआरएस के चुनावी घोषणा पत्र की नकल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीआरएस ने आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को जीतने के लिए उनकी "छह गारंटियां" दी थीं। जिसकी अब कांग्रेस कर रही है। ऐसे में तेलंगाना की जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में केटीआर ने बीआरएस के चुनावी घोषणा पत्र की तारीफ की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार "केसीआर बीमा" योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई। सफेद राशन कार्ड वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये का बीमा कवरेज दिया गया। इसके अलावा तेलंगाना अन्नपूर्णा योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को अच्छी गुणवत्ता वाला चावल आवंटित किया जाता है। इसके अलावा सौभाग्य लक्ष्मी योजना तहत महिलाओं की जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
केटीआर ने कहा कि कांग्रेस को अपनी पिछली विफलताओं को याद करना चाहिए और ये स्वीकार कर लेना चाहिए कि तेलंगाना की जनता उसे नकार चुकी है। वहीं बीआरएस की भाजपा के साथ गठबंधन के कयासों को केटीआर ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन उसी होगा जो तेलंगाना के विकास को महत्व देगा।












Click it and Unblock the Notifications