यूपी में नंबर बढ़ाने के लिए नहीं सरकार बनाने के लिए लड़ेंगे- गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली। यूपी में कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने साफ किया कि हम इस बार सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं ना कि संख्या बढ़ाने के लिए, इसके लिए हम हर वर्ग के लोगों से सहयोग मागेंगे। आजाद ने सपा, बसपा और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में तीनों पार्टियों ने कई बार सरकार बनायी लेकिन इनकी सरकार और हमारी सरकार में बड़ा फर्क यह है कि इन तीनों ने समाज को बांटकर सरकार बनायी। लेकिन कांग्रेस पार्टी समाज को जोड़कर सरकार बनायेगी।

अखिलेश बाटेंगे मुफ्त बैग, इलाहाबाद को मेट्रो का तोहफा

Congress to contest UP election to form government says Ghulam Nabi Azad

पार्टियों ने यूपी के लोगों को बांटने का काम किया

गुलाम नबी ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल, बेहाली से मतलब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, गुंडागर्दी से है। आजाद ने कहा कि जिस यूपी ने इतने प्रधानमंत्री दिये, इतने स्वतंत्रता सेनानी दिये, लेकिन तीनों दलों ने कुर्सी के लिए यहां के लोगों को आपस में बांटा है।

हम बांटने नहीं जोड़ने की राजनीति करेंगे

आजाद ने कहा कि हम यूपी को फिर से वहीं लायेंगे जहां यूपी पहले था, हम लोगों को एक बार फिर से जोड़ने का काम करेंगे। हम लोगों को जाति, धर्म, संप्रदाय के आधार पर एक बार फिर से जोड़ने की कोशिश करेंगे।

शिवपाल बोले अखिलेश से कोई विवाद नहीं, वह अच्छा काम कर रहे

ताबड़तोड़ मीटिंग का दौर चला

लखनऊ में राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि लोगों बढ़ चढ़कर उनके कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आजाद ने कहा कि हमने यूपी में पहले दिन 6 मीटिंग रखी थे लेकिन 50 से अधिक मीटिंग हुई, दूसरे दिन 6 मीटिंग रखी लेकिन कुल 55 मीटिंग हुई और तीसरे दिन 85 मीटिंग हुई। ऐसे में जहां हमने छह घंटे की मीटिंग रखी थी वह रात के 1 बजे तक चलती रही।

राहुल गांधी का कार्यक्रम सफल

यूपी के लोगों का आभार प्रकट करते हुए आजाद ने कहा कि लोगों ने हमारे नेताओं का भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी का प्रोग्राम लखनऊ में था जिसमें 80 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं सोनिया गांधी के रोड शो के बारे में बोलते हुए आजाद ने कहा कि मैंने कभी इतनी संख्या में महिलाओं को किसी भी रोड शो में नहीं देखा।

आने वाले समय में 75 जिलों को कवर करेंगे

आगामी कार्यक्रम के बारे में बताते हुए आजाद ने कहा कि हम 21 अगस्त से 9 अक्टूबर तक लोगों के बीच जाने का काम करेंगे। इसके लिए दो ग्रुप बनाया गया है। दोनों ग्रुप में 8-9 लोग हैं। इसके द्वारा हम यूपी के 75 जिलों को कवर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+