कांग्रेस ने तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव के लिए किया स्क्रीनिंग कमिटी का गठन, दिग्‍विजय सिंह करेंगे अगुवाई

नई दिल्‍ली। पांच राज्‍यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और असम में विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है। 2 मई को चुनाव के परिणाम भी आ जाएंगे। इसे लेकर पांचों राज्यों के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी मैदान में पसीना बहा रहे हैं और जनता से वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव के लिए किया स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया है। इस कमिटी की अगुवाई कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह करेंगे।

Congress constitutes a Screening Committee for upcoming elections in Tamil Nadu and Puducherry; Digvijaya Singh appointed Chairman of the committee

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने असम विधान सभा चुनाव के लिए भी स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था। पृथ्वीराज चौहान की अध्यक्षता में बनी कमेटी में प्रदेश कांग्रेस के नेता कमलेश्वर पटेल को सदस्य बनाया गया है। कमलेश्वर पटेल के साथ दीपिका पांडे सिंह भी सदस्य नियुक्त की गयी हैं।

पार्टी के एक अन्य बयान में कहा गया है, ''कांग्रेस अध्यक्ष ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तत्काल प्रभाव से स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। एच के पाटिल इसके अध्यक्ष होंगे। '' बयान में कहा गया है कि कमेटी के पदेन सदस्यों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव तारिक अनवर, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एम रामचंद्रन और कांग्रेस विधायक दल के नेता रमेश चेन्नीतला शामिल हैं। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी भी पदेन सदस्यों में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+