मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचारी : सोनिया गांधी
सोनिया ने कहा कि "देश का निर्माण वही लोग कर सकते हैं जिनका दिल साफ हो, और जनता के लिए कुछ करने की इच्छा हो। सत्ता के लालची लोग देश का क्या निर्माण करेंगे।"
यहां तक की सोनिया गांधी ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार को आदिवासी व जन विरोधी करार दिया। इस सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए शुरू की गई 'महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना' के तहत मजदूरों को काम नहीं दिया गया, बल्कि फर्जी पर्चियां काटकर मशीनों से काम कराया गया।"
भाजपा की कथनी और करनी हाथी के दांत जैसी है, जो खाने के और व दिखाने के और होते हैं, यही भाजपा की असलियत है। सोनिया ने आगे कहा कि केंद्र सरकार में जो भी मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे पाए गए उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया, मगर मप्र के कई मंत्रियों पर लोकायुक्त में मामले दर्ज हैं, कई अफसरों के यहां करोड़ों की संपत्ति मिली है, मगर राज्य सरकार ने किसी पर कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार को राशि मंजूर की गई, मगर उसका ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया। सोनिया ने हालांकि स्वीकार किया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को राशि देना उनका धर्म है, मगर राज्य सरकार का भी यह दायित्व है कि वह राशि का ठीक तरह से जनता के हित में उपयोग करे।













Click it and Unblock the Notifications