'नरेंद्र मोदी जी बताइए, कब होगी 'चीन पर चर्चा', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM से पूछा सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ा बयान दिया है। खड़गे ने डोकलाम तक रिज बनाने की बात कही है। इसके साथ ही ट्वीट के जरिए पीएम मोदी से सवाल पूछा है कि आखिर आखिर चीन पर चर्चा कब होगी।

Mallikarjun Kharge News

Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की और पूछा कि आखिर देश में ''चीन पे चर्चा'' कब होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि शुक्रवार को कहा कि सदन के सभापति द्वारा उन्हें इस मुद्दे पर बात करने का अधिकार दिए जाने के बाद भी उन्हें राज्यसभा में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन झड़प के बारे में बोलने की अनुमति नहीं दी गई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को टैग किया और पूछा कि बताइए नरेंद्र मोदी जी चीन पर चर्चा कब होगी।

'नरेंद्र मोदी जी बताइए, देश में ''चीन पर चर्चा'' कब होगी'

'नरेंद्र मोदी जी बताइए, देश में ''चीन पर चर्चा'' कब होगी'

अपने ट्वीट में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''चीनी सैनिक डोकलाम क्षेत्र में जंफेरी रिज तक निर्माण कर रहे हैं, जो रणनीतिक सिलीगुड़ी कॉरिडोर के बहुत करीब स्थित है। यह मामला हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत चिंता का विषय है। नरेंद्र मोदी जी बताइए, देश में ''चीन पर चर्चा'' कब होगी।''

'युद्ध की तैयारी कर रहा चीन, सरकार छुपा रही है तथ्य'

'युद्ध की तैयारी कर रहा चीन, सरकार छुपा रही है तथ्य'

चीनी सैनिकों के निर्माण के बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दोनों ने दावा किया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार खतरे को नजरअंदाज कर रही है और तथ्यों को छिपा रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए मैं ये कह सकता हूं कि चीन घुसपैठ की नहीं बल्कि जंग की तैयारी कर रहा है। खतरा स्पष्ट है लेकिन हमारी सरकार खतरे को नजरअंदाज कर रही है। केंद्र हमसे तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रहा है लेकिन यह राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी बातें ज्यादा दिन तक नहीं छुप पाएंगी।''

भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया और कहा कि वह भ्रम फैलाने और सैनिकों का मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी को लगता है कि चीन के साथ निकटता होनी चाहिए। अब उन्होंने इतनी निकटता विकसित कर ली है कि उन्हें पता है कि चीन क्या करेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+