कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, 5 उम्मीदवारों के हैं इसमें नाम
इस लिस्ट में जिन प्रत्याशियों के नाम प्रभु लाल बहुगुणा (रायपुर), बाल किशन (बागेश्वर), राजेन्द्र बरकोटी (सोमेश्वर), आदेश चौहान (जसपुर) और राजेन्द्र सिंह (गदरपुर) हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 5 प्रत्याशियों के नाम हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं और यहां पर 15 फरवरी को चुनाव होने हैं। इससे पहले भी कांग्रेस ने रविवार को कुल 63 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इन उम्मीदवारों का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में किया गया है।

मंगलवार को जारी की गई लिस्ट में जिन प्रत्याशियों के नाम प्रभु लाल बहुगुणा (रायपुर), बाल किशन (बागेश्वर), राजेन्द्र बरकोटी (सोमेश्वर), आदेश चौहान (जसपुर) और राजेन्द्र सिंह (गदरपुर) हैं। पहली लिस्ट में अपने पसंदीदा नेताओं के नाम न होने की वजह से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी की थी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है।












Click it and Unblock the Notifications