बरेली में अब झुमका नहीं 'स.ब.का' का गिरना तय: मोदी

narendra modi
बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए भारी जनाधार जुटाने केलिए पार्टी के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है। इसी कड़ी में आज उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी के गढ़ में सेंध लगाई और बरेली में विशाल रैली कर कांग्रेस समेत प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के साथ-साथ बहुजन समाजवादी पार्टी को भी लपेटे में लिया।

अपने अंदाज में नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बरेली में झुमका नहीं गिरेगा, बरेली में ‘सबका' गिरना तय है। एक ही लेपेटे में उत्तर प्रदेश में अपने तीनों विरोधियों को घेरते हुए मोदी ने उनकी हार को सुनिश्चित कर दिया। कांग्रेस पर जुबानी हमले करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जितने जवान शहीद हुए, उससे ज्यादा किसानों ने खुदकुशी की। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने न तो जवानों का दर्द समझा और न ही किसानों का। उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए 365 दिन ही अप्रैल फूल है।

एक बार फिर लोगों से अपील करते हुए मोदी ने कहा कि आपने कांग्रेस को60 साल दिए है, आप हमें 60 महीने दें। कांग्रेस के बाद प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री को गुजरात आने का न्यौता देते हुए मोदी ने कहा कि उनके यहां पर शेर खुले घूमते हैं। उन्हें बांधकर नहीं रखा जाता।

बरेली और गुजरात के नाते को आपस में जोड़ते हुए मोदी ने कहा कि गुजरात में पतंग महोत्सव होता है, जिसमें यहां का ही मांझा प्रयोग में लाया जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की उपेक्षा के कारण बरेली पिछड़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+