कर्नाटक में जीत का जश्‍न 'नंदिनी' ब्रांड पेड़े के संग मना कर कांग्रेस बोली- नंदिनी के बिना ये जीत अधूरी

कर्नाटक में जीत के जश्‍न कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षृने पार्टी नेताओं को 'नंदिनी' ब्रांड की मिठाई बांटी।

Nandini brand

कर्नाटक विधानसभाा चुनाव में 136 सीटों पर कांग्रेस जीत का जश्‍न मना रही है। कर्नाटक चुनाव के दौरान कर्नाटक के नंदिनी ब्रांड को लेकर जमकर राजनीति हुई थी। वहीं अब 136 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के संग कर्नाटक के नंदिनी ब्रांड के पेड़े खाकर जश्‍न मनाया।

कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर नंदिनी मिठाई के साथ जश्‍न मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्‍शन में कांग्रेस ने लिखा - नंदिनी के बिना ये जीत अधूरी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेताओं को 'नंदिनी' ब्रांड की मिठाई बांटी और कर्नाटक चुनाव में अपनी जीत का जश्न मनाया।

याद रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद कर्नाटक के नंदिनी दुग्ध ब्रांड जिस पर प्रदेश के हजारों लोगों का रोजगार टिका हुआ है उसे भाजपा द्वारा गुजरात के अमूल ब्रांड के साथ मर्जर करने आरोप लगा था। इस मुद्दें पर कांग्रेस ने भाजपा को खूब घेरा था इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने कहां था कि वो प्रदेश के दुग्ध उत्‍पादकों और किसानों के साथ है।

खड़गे बोले- 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत'

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए एआईसीसी अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि जो लोग 'कांग्रेस मुक्त भारत' चाहते थे, उन्हें 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत' का सामना करना पड़ा। कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे ने कहा भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अहंकारी बयान अब नहीं चलेंगे और लोगों की पीड़ा को समझना चाहिए। खड़गे ने कहा उन्होंने हमारे खिलाफ कई बातें की लेकिन आज एक बात सच हो गई है और वह है 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत' ।

खड़गे ने कांग्रेसी नेताओं को दी ये सलाह

खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें पूरी विनम्रता के साथ काम करना चाहिए और जमीन से जुड़े रहना चाहिए।

35 साल बाद हमें इतनी भारी जीत मिली

पार्टी की जीत को लोगों की जीत बताया उन्‍होंने कहा ये किसी व्यक्ति की जीत नहीं है। खड़गे ने कहा 35 साल बाद हमें इतनी भारी जीत मिली है। यह हमें याद रखना चाहिए। हम इसलिए जीते क्योंकि हम सब एक साथ जीते थे, जो अन्यथा संभव नहीं होता।" उन्होंने रेखांकित किया कि यह जीत सामूहिक नेतृत्व का परिणाम है। खड़गे ने आगे कहा क्योंकि हमने एक साथ काम किया, हम जीत गए। अगर हम बिखर जाते तो हम वैसे ही बने रहते जैसे पिछली बार (2018) में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+