उपचुनाव: मेघालय की अंपाती विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत

शिलांग। मेघालय की अंपाती सीट पर बीजेपी समर्थित नेशनल पीपुल्स पार्टी को पटखनी देते हुए कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही मियानी डी शिरा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार जी मोमीन को 3191 वोटों के अंतर से हराया। पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के अंपाती विधानसभा सीट छोड़ने के कारण यहां उपचुनाव हुआ था। अंपाती विधानसभा क्षेत्र मेघालय में गारो हिल्स क्षेत्र में आता है। यहां हो रहे उपचुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन कांग्रेस यह सीट अपनी झोली में डालने में सफल रही।

Miani D Shira

इसी साल 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में मुकुल संगमा ने अंपाती और सोंगसाक दोनों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। बाद उन्होंने अंपाती विधानसभा सीट को छोड़ दिया था। इस पर कांग्रेस ने मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा को उतारा था। मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन की ओर से नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार जी मोमीन और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सुभांकर कोच चुनाव लड़ रहे थे। इस सीट पर जीत के बाद कांग्रेस 21 सीटों के साथ मेघालय की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अभी तक कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी दोनों की 20-20 सीटें थीं।

गारो बाहुल्य इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा लगातार 6 बार चुनाव जीत चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 28,699 मतदाता हैं। सोमवार को इस सीट पर 90.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर 90.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।

27 वर्षीय मियानी डी शिरा शिलांग में पली -बढ़ी हैं। 2012 में उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। वह वर्तमान में तुरा के उपनगरों में एक प्रारंभिक विद्यालय चलाती है और गरीब लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने के लिए कई सामाजिक पहलों में शामिल है।

गारो हिल्स के दो सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से, कॉनराड संगमा, उनके बड़े भाई जेम्स और छोटी बहन अगाथा विधायक हैं। दूसरी तरफ मुकुल संगमा की पत्नी दिकांची डी शिरा और छोटे भाई जेनीथ एम संगमा विधानसभा के सदस्य हैं। मियानी इस परिवार की चौथी विधायक होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+