चुनाव प्रचार के बीच जब 'गुड़ी पड़वा' मनाने पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर, सड़क पर किया डांस
मुंबई। हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने के बाद उत्तरी मुंबई से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर चर्चाओं में आ गई हैं। शनिवार को उन्होंने मुंबई की सड़कों पर लोगों को बीच गुड़ी पर्व को सेलिब्रेट किया। दरअसल आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में इसे नए साल के रूप में मनाया जाता है वहीं महाराष्ट्र में उसे गुड़ी पर्व कहा जाता है। सड़कों पर आम लोगों के साथ धूमधाम से गुड़ी पर्व मनाते हुए उर्मिला ने जमकर डांस भी किया। इतना ही नहीं उर्मिला ने खुद ढोल भी बजाया। मराठी गेटअप में पीली साड़ी, मराठी नथ और गजरा पहने उर्मिला खूबसूरत दिख रही है।

बता दें कि उर्मिला जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं वहां मराठियों के साथ गुजरातियों की भी भारी संख्या है। यही वजह है कि हाल ही में उर्मिला ने वोटरों के लुभाने के लिए मराठी के साथ गुजराती भाषा में भी स्पीच दी थी। चुनाव को लेकर उर्मिला आजकल हर गली में प्रचार करती दिखाई पड़ रही हैं। इस कड़ी में उन्होंने ऑटो की सवारी भी की जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
View this post on Instagramमहाराष्ट्राचा रॉकस्टार @avadhoot_gupte, ढोल ताशे, सनई चौघडे आणि गुढीपाडवा ! #AapliMumbaichiMulagi
A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial) on
हालांकि सक्रिय राजनीति में आने के बाद से ही उर्मिला पर आरोप लगना भी शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि उर्मिला ने शादी के लिए इस्लान कबूल किया था जिसके बाद उनका नाम उर्मिला मरियम अख्तर मीर हो गया था। ऐसे में वे मंदिर जाने का ढोंग क्यों कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- उर्मिला मातोंडकर बोलीं- मैं एक गौरवशाली हिंदू और मेरे पति गर्वित मुसलमान












Click it and Unblock the Notifications