कांग्रेस ने नहीं मानी हार, विज्ञापन एजेंसियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

rahul gandhi
नई दिल्‍ली। लोक सभा चुनाव 2014 में कांग्रेस की करारी हार के बाद उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बोला कि हमारी हार इसलिए हुई है क्‍योंकि विज्ञापन एजेंसिायों ने हमारा साथ नहीं दिया। अब शहजादे को कौन समझाए कि जब कांग्रेस के मंत्रियों ने ही साथ छोड़ दिया तो विज्ञापन एजेंसी भला क्‍या चीज है।

आम चुनाव 2014 में कांग्रेस ने 7 राज्‍यों में खाता तक नहीं खोला और कई राज्‍यों में तो दहाई का आंकड़ा भी पाना मुश्किल हो गया। नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान रैली करते हुए कहा था कि यह चुनाव कांग्रेस के इतिहास का सबसे बुरा चुनाव और सबसे बड़ी चुनावी हार होगी। मोदी ने यह भी कहा था कि भाजपा इस चुनाव में इतिहास रचेगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही। सोनिया गांधी ने हार की जिम्‍मेदारी लीे तो पीछे खड़े राहुल मुस्‍कुरा रहे थे। हालांकि बाद में राहुल ने भी अपने पार्टी की हार में मीडिया के सामने दो बातें बोलीं।

कांग्रेसी दिग्‍गजों ने कहा कि जापान की इस एड एजेंसी के कारण ही पार्टी को इन चुनावों में मुंह की खानी पड़ी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने युवराज राहुल गांधी को चमकाने के लिए इस एजेंसी को तकरीबन 600 करोड़ रुपये में हायर किया था, लेकिन नतीजा आप सबके सामने है। कांग्रेस के एड एजेंसी के अभियान बीजेपी के अभियान के सामने कहीं टिक नहीं पाए।

कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता ने कहा कि डेंट्सू इन चुनावों में मिली करारी हार से अपने आपको अलग नहीं रख सकती। इसके लिए यही दोषी है। जबरदस्‍त पैसा पानी की तरह बहाया गया। चाहे वो क्रिएशन में हो या फिर विज्ञापन बांटने में, लेकिन सब कुछ पानी में ही चला गया. पार्टी की फिजा इन चुनावों में नहीं बन पाई।

उत्‍तर प्रदेश का बिगड़ा माहौल:

हालांकि डेंट्सू के भारत के प्रवक्‍ता ने कांग्रेसियों के इन आरोपों के सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि हमारी ओर से पूरे काम में पारदर्शिता बरती गई। कहीं कोई पैसा बेतरतीब तरीके से नहीं खर्च किया गया। एक-एक पैसा वाजिब ढंग से यूज किया गया है। बताया जाता है कि डेंट्सू के आला अधिकारी रोहित ओहरी से इन मुद्दों पर कांगेसी नेता अजय माकन से तीखी बहस भी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+