सोशल मीडिया के जाल में उलझीं भाजपा-कांग्रेस कर रहीं हैं गलतियां

poster
नयी दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2014 के लिए पार्टियां फुलऑन है। सोशल मीडिया, टेक्नॉलिजी, फोटोशॉप का बेहतरीन इस्तेमाल कर पार्टियां लोगों तक अपने कामों का प्रचार कर रही है, लेकिन टेक्नॉलिजी के इस इस्तेमाल में उनकी कई गलतियां भी सामने आ रही है। देश की दो मुख्य पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी जहां एक-दूसरे की खिंचाई करने से नहीं चूकती वहीं चुनाव प्रचार में इनके बीच के प्यार को उजागर कर दिया है। फोटोशॉप का इस्तेमाल कर पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी है। फोटोशॉप एक ऐसा सॉफ्टवेयर जो चुनाव के दौरान नेताओं का हथियार बन गया है।

इस तकनीक का इस्तेमाल कर नेता और उनके समर्थक तस्वीरों की हेराफेरी कर अपनी बात लोगों तक पहुंचाते है। अपनी बातों को रोचक ढ़ंग से रखने की उनकी ये कोशिश कभी-कभी उनके लिए ही आलोचनाओं का कारण बन जाती है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बीजेपी की ओर से अपलोड की गई दो तस्वीरों ने उनकी चुनाव प्रचार की सच्चाई उजागर कर दी है।

कांग्रेस के भारत निर्माण पोस्टर में जिस लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है उसी लड़की की तस्वीर भाजपा के बेवसाइट पर एक पोस्टर में भी है। तस्वीरों को ध्यान से देखा जाए तो गुलाबी रंग के कपड़े पहनी लड़की दोनों ही पार्टियों के पोस्टरों में है। इस तस्वीर के साथ ही राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार के तरीके पर सवाल खड़ा हो गया है। हलांकि कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर आइडिया चुराने का आरोप लगा रही है। लेकिन ये सब उनके झूठे प्रचार के तरीके पर पर्दा नहीं डाल सकती है।

फोटोशॉप तकनीक का इस्तेमाल कर इन दिनों 'भाग मिल्खा भाग' के पोस्टर के तर्ज पर शिवराज सिंह का पोस्टर खूब वाइरल हो रहा है। इसी तरह से मोदी की एक फेक तस्वीर जिसमें उन्हें झाड़ू मारते हुए दिखाया गया था सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हुई थी। बात तस्वीरों की नहीं है, यहां सवाल राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार का है। जिस तरह से राजनीतिक दल झूठ का सहारा देकर अपने कामों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखते है उस तरीके पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। तोड़-जोड़ की राजनीति करने वाले दल चुनाव प्रचार में भी यही राजनीति अपनाते है। फोटोशॉप के जरिए प्रचार करने वाले दलों को सचेत होकर इसका इस्तेमाल करने की जरुरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+