2019 के चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, 3 लाख कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाएंगे
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तमाम दलों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने इंचार्ज का ऐलान कर दिया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी दिल्ली में लोक संपर्क अभियाान शुरू करने का ऐलान किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन सेंट्रल दिल्ली में संत रविदास चौक पर लोक संपर्क अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने दावा किया है कि लोग आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुके हैं।

माकन ने कहा कि दिल्ली की जनता को अब यह बिल्कुल अच्छे से समझ चुकी है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार झूठे वायदे करने वाली और काम नहीं करने वाली सरकार है, जबकि नरेंद्र मोदी जुमला देते हैं और काम करने में सक्षम नहीं हैं। माकन ने दावा किया है कि लोग अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर देख रहे हैं। लोगों को राहुल गांधी से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि सिर्फ वहीं सक्षम और स्थिर सरकार देने में सक्षम हैं।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: बांग्लादेश की सड़क को भोपाल का बताने पर शिवराज सिंह ने कमलनाथ की ली चुटकी
लोक संपर्क अभियान की शुरुआत करने के दौरान माकन ने आस-पास के इलाकों का दौरा किया और इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो किताबें बांटी जिसमें मोदी सरकार के झूठे वायदे और केजरीवाल सरकार का भ्रष्टाचार दर्ज है। कांग्रेस का यह लोक संपर्क अभियान 19 नवंबर तक चलेगा, जिममे तीन लाख कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के लोगों के घर-घर जाएंगे और उन्हें मोदी सरकार और केजरीवाल सरकार की हकीकत बताएंगे।
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: अनिल जैन ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा जल्द ही जनता लगाएगी दुकान हमेशा के लिए बंद का पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications