Bharat Jodo Yatra पर खड़गे बोले- राहुल को नोटिस भेजा गया, पीएम मोदी के कार्यक्रम में भी जमा हो रही भीड़

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने करप्शन की अनदेखी और BJP में शामिल हो रहे नेताओं पर कहा, बीजेपी के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है जो बड़े से बड़ा दाग भी साफ कर देती है।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra अब तक 10 राज्यों को कवर कर चुकी है। कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका के कारण पदयात्रा के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच मुंबई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कोरोना के हवाले से राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया, लेकिन खुद प्रधानमंत्री मोदी भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

बीजेपी में जाकर साफ होृते हैं लोग

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, बीजेपी के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है जो बड़े से बड़ा दाग भी साफ कर सकती है। जब लोगों को इस मशीन में डाला जाता है तो वे पाक-साफ निकलते हैं।

Bharat Jodo Yatra

नफरत के माहौल के खिलाफ Bharat Jodo Yatra

खड़गे ने पीएम मोदी और मौजूदा सरकार की कथित तानाशाही को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा। केंद्र में झूठों की सरकार है। उन्होंने कोरोना महामारी और भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की भीड़ के कारण वायरस तेजी से फैलने की आशंका के बीच, भारत जोड़ो यात्रा देश में उनके (बीजेपी) द्वारा बनाए जा रहे नफरत के माहौल के खिलाफ लड़ने का एक प्रयास है।

Recommended Video

    Congress ने Rahul Gandhi की Security में सेंध पर उठाए सवाल, सरकार पर गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Bharat Jodo Yatra

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे क्या बोले ?

    पदयात्रा में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी, लोगों के मास्क न पहनने जैसे बिंदुओं को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, राहुल गांधी को एक नोटिस भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि भारत जोड़ो यात्रा जैसे भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के आयोजन कोविड-19 के कारण नहीं होने चाहिए। बकौल खड़गे, नोटिस तो ठीक है लेकिन पीएम मोदी खुद कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

    बता दें कि कोरोना महामारी के तेजी से प्रसार की आशंका के बीच डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा कि एक्सपर्ट अगले 40 दिनों में अलर्ट करने की अपील कर रहे हैं। जनवरी में कोरोना बेहद तेजी से फैल सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+